फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura News 140 buses will run on Barsana route on Radha Ashtami

Mathura News: राधा अष्टमी पर बरसाना रूट पर दौड़ेंगी 140 बसें, श्रद्धालुओं के लिए रहेगी ये व्यवस्था

Thu, 05 Sep 2024 08:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 08:41 PM IST
सार

मथुरा और बरसाना में राधा अष्टमी के अवस पर श्रद्धालुओं की भीरा भीड़ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवहन निगम ने बरसाना रूट पर 140 बसें लगाई हैं। इस रूट पर निगम की 80 और दूसरे जनपद की 40 बसें संचालित होंगी। 
 

विज्ञापन
Mathura News 140 buses will run on Barsana route on Radha Ashtami
रोडवेज बसें।

विस्तार

मथुरा में राधा अष्टमी पर्व पर यात्रियों को बरसाना पहुंचने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। पर्व को देखते हुए रोडवेज ने बरसाना मार्ग पर 140 बसों के संचालन की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


11 सितंबर को बरसाना में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु राधारानी के दर्शन करने के लिए बरसाना पहुंचेंगे। यात्रियों को बरसाना तक पहुंचने में असुविधा न हो। इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि राधा अष्टमी के पर्व पर बरसाना रूट पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसके देखते हुए पर्व पर निगम द्वारा बरसाना रूट पर 80 बसों का, अन्य जनपदों से 40 बसों का और 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्व को देखते हुए चालकों-परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पर्व के दौरान किसी भी यात्री को आवागमन में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बस अड्डों पर निर्धारित समय अवधि के दौरान बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed