फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Nandotsav after krishna janmashtami celebration started in Vrindavan Gokul

Mathura Nandotsav: गोकुल में मच गयो हल्ला... नंद भवन से लेकर रास चबूतरे तक, झूम रहे भक्त; देखें वीडियो

Tue, 27 Aug 2024 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 12:50 PM IST
सार

Nandotsav: सोमवार को मध्य रात्रि कृष्ण जन्म होने के साथ ही ब्रज में नंदोत्सव की धूम शुरू हो गई है। गोकुल में खासा उल्लास छाया हुआ है। सुबह से ही यहां आनंद में भक्त झूम रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Mathura Nandotsav after krishna janmashtami celebration started in Vrindavan Gokul
गोकुल में नंदोत्सव की मची धूम - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थ नगरी मथुरा के गोकुल में धूम धाम से नन्दोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। गोकुल के नंद किला, नंद भवन से नंद बाबा परिवार सहित ग्वाल-वाल और गोकुल नगर वासियों के साथ गोकुल की विभिन्न गलियों से होकर नंद चौक के समीप बने रास चबूतरा पर अलौकिक दृश्य नजर आ रहा है। 
विज्ञापन




 

नन्दोत्सव में शहनाई के साथ-साथ मधुर बधाइयां और गोकुल में मच गयो हल्ला, जसोदा ने जन्मो है लल्ला..., गोकुल में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की....। नंद किला, नंद महल पर तीन  दिवसीय कार्यक्रम धूम धाम से शुरू हो गया है। सुबह से ही नंद भवन में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नंद किला, नंद भवन से भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप डोला बाजार की विभिन्न गलियों में होते हुए निकला। गोकुल नगर वासियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण  के डोला पर पुष्प वर्षा की गई। गोकुल नगर वासी भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक छवि को निहारते रहे गए। श्रद्धालु उनकी मन मोहक छवि को देखने के लिए लालायित दिखे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed