फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura MP Maniram Bagri IN 1977 never came after winning

UP: मथुरा को एक ऐसे सांसद भी मिले जो जीतने के बाद कभी न आए...इंदिरा गांधी का भी रुकवा दिया था काफिला

Tue, 02 Apr 2024 07:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 07:20 AM IST
सार

मथुरा को एक ऐसे सांसद भी मिले जिन्हें ये तक नहीं पता था मथुरा कहां है। वे जीतने के बाद कभी भी मथुरा नहीं आए। उनके  बारे में एक किस्सा ये भी मशहूर है कि उन्होंने सिर्फ नमस्ते करने के लिए इंदिरा गांधी का काफिला रुकवा दिया था।
 

विज्ञापन
Mathura MP Maniram Bagri IN 1977 never came after winning
मनीराम बागड़ी - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

ब्रज की जनता लोकसभा में बाहरी प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बांधने के लिए जानी जाती है। 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल की टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़कर जीत हासिल करते हुए मनीराम बागड़ी भी इन्हीं में से एक थे। मनीराम बागड़ी के विषय में यह भी किस्सा मशहूर है कि वह जीत के बाद कभी मथुरा नहीं आए। एक बार मथुरा के लोग उनसे मिलने दिल्ली गए तो मनीराम बागड़ी बोले कि मथुरा कहां पर है। यह बात सुनते ही वह लोग वापस लौट आए थे।
विज्ञापन


 

25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। इस इमरजेंसी के बाद भारत में लोकसभा के चुनाव हुए। कांग्रेस के खिलाफ लोगों में आक्रोश था। समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, मुलायम सिंह, चौधरी चरण सिंह की लहर थी। भारतीय लोकदल ने हरियाणा के हिसार के रहने वाले मनीराम बागड़ी को मथुरा लोकसभा सीट पर उतारा गया। वह कांग्रेस के खिलाफ जनता के भारी विरोध के कारण 2,96,518 वोट पाकर कांग्रेस के प्रत्याशी रामहेत सिंह को 2,15,265 वोटों से हरा दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद वह कभी मथुरा नहीं आए। पुराने राजनीतिक जानकार बताते हैं कि कुछ समय बाद मथुरा के लोग उनसे स्थानीय समस्याओं को लेकर मुलाकात करने दिल्ली गए। वहां मनीराम बागड़ी से जब कहा कि वह मथुरा से आए हैं। इस पर मनीराम बागड़ी ने उलटा सवाल कर दिया था कि यह मथुरा कहां पर है।

 
विज्ञापन

देश के पहले सांसद, जिन्हें लोकसभा से किया था निलंबित
मनीराम बागड़ी हरियाणा के बड़े नेता कहे जाते थे। वह देश के पहले सांसद भी थे, जिन्हें लोकसभा से निलंबित किया गया था। 24 मई 1962 को हिसार लोकसभा से चुनकर लोकसभा पहुंचे। उन्होंने संसद में बिना एजेंडे के किसी मुद्दे पर बोलना शुरू कर दिया था। इस पर तत्कालीन स्पीकर हुकम सिंह ने रोका मगर बागड़ी रुके नहीं। नाराज स्पीकर ने उनको एक हफ्ते के लिए लोकसभा से सस्पेंड कर दिया था।

 

इंदिरा ने काफिला रोककर की थी नमस्ते
मनीराम बागड़ी के विषय में यह भी किस्सा मशहूर है कि मनीराम बागड़ी बेटे सुभाष बागड़ी के साथ दिल्ली के अपने सरकारी आवास तीन मूर्ति लेन से पैदल ही दूध लेने जा रहे थे। सामने से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का काफिला आ रहा था। पीएम इंदिरा गांधी ने काफिले को रुकवाया और गाड़ी का शीशा नीचे किया। इंदिरा गांधी ने मुस्कुरा कर हाथ जोड़े और मनीराम बागड़ी को नमस्ते की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed