{"_id":"612b8c728ebc3e79cb724db4","slug":"mathura-lakhs-of-cash-stolen-from-the-house-by-breaking-the-grille-kosi-news-agr505533918","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जंगला तोड़कर मकान से लाखों की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जंगला तोड़कर मकान से लाखों की नकदी चोरी
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। मवस्सल पेच में एक मकान में जंगला तोड़कर घुसे चोरों ने एक लाख की नकदी, जेवर और एलसीडी चुरा ले गए। चोरों ने गृहस्वामिनी को कमरे में बंद कर दिया और ढाई घंटे तक घटना को अंजाम दिया। पूरा मामला सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोरों की संख्या छह नजर आ रही है।
मवस्सल पेच में इंडियन बैंक के समीप रहने वाले अंकुर गुप्ता पुत्र स्व. कमल किशोर गुप्ता के मकान में चोर घुस गए। चोरो में मकान में बने जंगला को तोड़ कर कमरे में प्रवेश कर गए। अंकुर एवं उसकी मां को कमरे की कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चोर अपने साथ मकान की अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी, एलसीडी सहित जरूरी सामान चुरा ले गए।
घटना की जानकारी मकान स्वामियों को सुबह उठने के बाद हुई। कमरे में सामान फैला देख होश उड़ गए। कमरे में रखी चार पांच अलमारियों के गेट खुले हुए थे। लॉकर टूटा हुआ था। सारा सामान जमीन पर पड़ा हुआ था। आसपास लगे सीसी कैमरे में चोरों की संख्या छह दिखाई दे रही है। जो कि रात्रि में डेढ़ बजे घर में घुसे और सुबह चार बजकर दो मिनट पर निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।