फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Krishna Janmabhoomi Case Hearing Today Latest News: The Court Rejected Shri Krishna Janmabhoomi Case

मथुरा: अदालत ने खारिज की 'श्रीकृष्ण विराजमान' की याचिका, वादी अब हाईकोर्ट में करेंगे अपील

Thu, 01 Oct 2020 09:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Oct 2020 09:07 AM IST
सार

  • 13.37 एकड़ जमीन पर 1973 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ट्रस्ट शाही ईदगाह मस्जिद के बीच हुए समझौते और उसके बाद की गई न्यायिक निर्णय (डिक्री) को रद्द करने संबंधी याचिका डाली गई थी। 

विज्ञापन
Mathura Krishna Janmabhoomi Case Hearing Today Latest News: The Court   Rejected Shri Krishna Janmabhoomi Case
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बराबर में मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की स्थानीय अदालत में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की याचिका बुधवार को खारिज कर दी गई। मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में हुई। इस दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने 30 मिनट तक बहस की। स्थानीय अदालत में याचिका खारिज होने के बाद वादी पक्ष ने हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है।  
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन छाया शर्मा की अदालत में शुक्रवार को याचिका दाखिल की गई थी। इसमें 13.37 एकड़ जमीन पर 1973 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ट्रस्ट शाही ईदगाह मस्जिद के साथ हुए समझौते और उसके बाद की गई डिक्री (न्यायिक निर्णय) को रद्द करने की मांग की थी। याचिका पर सोमवार को निर्णय होना था, लेकिन अदालत ने सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि तय की थी।
विज्ञापन

 

बुधवार को वादी रंजना अग्निहोत्री, करुणेश शुक्ला, अधिवक्ता हरिशंकर जैन, विष्णु शंकर जैन और पंकज कुमार वर्मा न्यायालय पहुंचे। न्यायालय के समक्ष हरिशंकर जैन ने अपना पक्ष रखा। 30 मिनट की बहस के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। एडीजीसी भगत सिंह आर्य ने बताया कि याचिका खारिज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका खारिज होने के बाद वादी करुणेश शुक्ला ने कहा कि अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। इससे पहले अदालत के समक्ष श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से हरीशंकर जैन ने अपना पक्ष रखा। 30 मिनट की बहस के बाद अदालत ने याचिका खारिज कर दी। 

जिले में सख्त रही चौकसी, आईजी ने डेरा डाला

छह दिसंबर और श्रीकृष्ण विराजमान की याचिका पर बुधवार को फैसले के दिन जिलेभर में पुलिस अलर्ट रही। न्यायालय परिसर में भी कड़ी सुरक्षा रही। कानून-व्यवस्था की देखरेख को आईजी ए.सतीश गणेश दोपहर को मथुरा पहुंच गए। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। आईजी ने जन्मभूमि पर तैनात फोर्स की जानकारी ली। 

वहां लगे सीसीटीवी तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को चेताया कि किसी भी बिंदु पर लापरवाही न होने पाए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर, एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार तथा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed