फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura krishna janmabhoomi and shahi masjid idgah land dispute case latest updates

मथुरा: खुद को श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले याचिकाकर्ता के दावे पर फिर नहीं हो सकी सुनवाई

Sat, 16 Jan 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 12:16 AM IST
सार

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मामले को लेकर मथुरा की अदालत में हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव ने भगवान श्रीकृष्ण विराजमान का वंशज होने का दावा किया है।

विज्ञापन
mathura krishna janmabhoomi and shahi masjid idgah land dispute case latest updates
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और पास में शाही मस्जिद ईदगाह, मथुरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर हिंदू आर्मी की ओर से दाखिल किए गए दावे पर एक बार फिर से सुनवाई नहीं हो पाई। शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा बधोतिया अवकाश पर थीं। इसके कारण हिंदू आर्मी के दावे पर सुनवाई के लिए 18 जनवरी की तारीख दे दी गई है। दावा अभी स्वीकारा नहीं गया है। 

विज्ञापन


हिंदू आर्मी के चीफ मनीष यादव ने खुद भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की कटरा केशवदेव की 13.37 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए दावा पेश किया है। उन्होंने दावे में कहा है कि उनका अधिकार है कि वह अपने पूर्वज की जमीन से शाही मस्जिद ईदगाह के अतिक्रमण को हटवाएं। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- श्रीकृष्ण जन्मस्थान: अब हिंदू आर्मी चीफ ने 'श्रीकृष्ण विराजमान' का वंशज बन मांगा हक
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष यादव ने दावे में अदालत से इस जमीन को लेकर पूर्व में हुई समझौते की डिक्री (न्यायिक निर्णय) को रद्द करने की अपील की है। इस पर अदालत ने चार जनवरी को हिंदू आर्मी के दावे में कुछ कागजात की कमी होने के कारण 15 जनवरी की तारीख दी थी। उनसे मामले से संबंधित कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे गए थे। 

शुक्रवार को मनीष यादव को अदालत में दस्तावेज दाखिल करने पहुंचे थे। लेकिन शुक्रवार को न्यायाधीश के अवकाश पर थे। इसके कारण उनके दावे पर सुनवाई नहीं हो सकी। मनीष यादव ने बताया कि अदालत में न्यायाधीश अवकाश पर थे, जिसके कारण सुनवाई के लिए 18 जनवरी की तारीख दी गई है। 

इससे पहले चल रहा है यह मामला 
हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव से पूर्व 'श्रीकृष्ण विराजमान' की ओर से 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक के लिए रंजना अग्निहोत्री जिला जज की अदालत में वाद दाखिल कर चुकी हैं। दाखिल वाद का पक्षकार बनने के लिए पांच और प्रार्थनापत्र अदालत में दाखिल किए गए थे, जिसका वादी रंजना अग्निहोत्री ने इन प्रार्थनापत्रों का विरोध किया था। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed