{"_id":"5a8069fa4f1c1b805a8b938d","slug":"mathura-intermediate-mathematics-second-paper-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मैथ का सेकेंड पेपर आउट, ऐसे खुला राज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मैथ का सेकेंड पेपर आउट, ऐसे खुला राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में 12 फरवरी को होने वाला इंटरमीडिएट गणित द्वितीय का पेपर आउट हो गया है। यह पेपर नौ फरवरी को गणित प्रथम की परीक्षा वाले दिन ही खुल गया था। सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ है।
इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मगोर्रा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। डीएम ने बताया कि 12 फरवरी को जिले के सभी केंद्रों पर होने वाला गणित का पेपर बदल दिया जाएगा।
इंटरमीडिएट गणित द्वितीय का यह पेपर मगोर्रा क्षेत्र के श्री गिरिराज बाबा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चैनपुर में नौ फरवरी को आउट हुआ था। नौ फरवरी को इंटर गणित प्रथम का पेपर था।
विज्ञापन
पेपर आउट होने की जानकारी अधिकारियों को भी दो दिन बाद 11 फरवरी की सुबह को हुई। तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे अपनी टीम लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

Trending Videos
जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उसमें भी गणित द्वितीय के पेपर का सेट खुलते दिख रहा है। डीआईओएस ने बताया कि जब केंद्र व्यवस्थापक से पूछा गया तो उसने बताया कि उससे भूलवश गणित द्वितीय के पेपर का बंडल खुल गया था।
जिसे तत्काल ही बंद भी कर दिया था। मगोर्रा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक नानक चंद्र ने केंद्र व्यवस्थापक विनोद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि गंभीर मामला है। इसमें जांच के निर्देश दिए गए हैं। 12 फरवरी को होने वाले गणित द्वितीय का पेपर सभी केंद्रों पर बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड को भी इससे अवगत करा दिया गया है।