फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Indecency with devotees at Vishram Ghat woman kicked such behavior again

मथुरा: विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता, महिला को मारी लात; फिर की ऐसी हरकत

Thu, 09 Nov 2023 08:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 08:51 PM IST
सार

राजस्थान से मथुरा घूमने के लिए आए श्रद्धालुओं के दल के साथ स्थानीय  लोगों द्वारा अभद्रता की गई। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। 

 

विज्ञापन
Mathura Indecency with devotees at Vishram Ghat woman kicked such behavior again
mathura news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मां यमुना के तीर्थस्थल विश्राम घाट पर बृहस्पतिवार को बाहर से आए श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने अभद्रता कर दी। एक महिला ने खुद के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया। अभद्रता किए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान के कोटपुतली से श्रद्धालुओं का दल मथुरा घूमने आया हुआ था। बृहस्पतिवार को यह दल विश्राम घाट पर यमुना के दर्शन व पूजन करने के लिए गया। दल के साथ आई महिला मेवा देवी का आरोप है कि स्थानीय पुजारी ने उनके साथ अभद्रता की। घाट पर रखा उनका सामान उठा कर फेंक दिया गया। विरोध करने पर उनके गाल पर थप्पड़ मारा। पीठ पर भी दो बार वाइपर से मारा। अभद्रता किए जाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि श्रद्धालुओं और स्थानीय पंडा का आपस में कोई विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर बंगाली घाट चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। बाद में मामला शांत हो गया। श्रद्धालु भी बिना तहरीर दिए ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed