फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Highway Police caught 600 boxes of English liquor going from Punjab to Chhattisgarh

UP: पंजाब से छत्तीसगढ़ जा रही अंग्रेजी शराब पुलिस ने पकड़ी, पुट्टी के कट्टों के पीछे छिपाकर हो रही थी तस्करी

Wed, 11 Dec 2024 07:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 11 Dec 2024 07:15 PM IST
सार

मथुरा हाईवे पुलिस ने पंजाब से छत्तीसगढ़ जा रही अंग्रेजी शराब की 600 पेटियां पकड़ी हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शराब के असली तस्कर अभी उसकी पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन
Mathura Highway Police caught 600 boxes of English liquor going from Punjab to Chhattisgarh
पकड़ी गई अंग्रेजी शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे पुलिस ने मंगलवार को पंजाब से छत्तीसगढ़ जा रही अंग्रेजी शराब की 600 पेटियां पकड़ी हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शराब के असली तस्कर अभी उसकी पकड़ से दूर हैं। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही को सूचना मिली कि पंजाब से छत्तीसगढ़ तस्करी की शराब ले जाई जा रही है। 

विज्ञापन




सूचना पर थाना प्रभारी ने नरहौली चौराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर में उन्हें एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका तो चालक ने ट्रक में पुट्टी के कट्टे भरे होने की बात कही और कागजात भी दिखाए। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो पुट्टी के कट्टों के पीछे विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 600 पेटी शराब रखी हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक पटियाला के थाना सदर स्थित मोहल्ला मामगढ़ निवासी मंदीप कुमार को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि माल पटियाला निवासी छिंदा उर्फ रिंकू गिल व राहुल उर्फ गोल्डी का है। शराब को छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचाना था। इसकी एवज में उसे मोटा कमीशन मिलता है। इससे पहले भी कई बार दोनों तस्करों की शराब को छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि छिंदा उर्फ रिंकू गिल और राहुल पूरे रास्ते व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क में रहते हैं। माल को कहां पहुंचाना है, इसकी जानकारी भी व्हाट्सएप कॉल के जरिए ही अंतिम समय में बताया जाता है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि ट्रक चालक को जेल भेजा जा रहा है। इसके अलावा छिंदा उर्फ रिंकू और राहुल उर्फ गोल्डी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed