{"_id":"5a12ff234f1c1baf678bcca6","slug":"mathura-girl-became-topper-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी में छाई मथुरा की बेटी, कैमिस्ट्री टॉपर बन पाया गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छाई मथुरा की बेटी, कैमिस्ट्री टॉपर बन पाया गोल्ड मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
सुरभि अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की बिटिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में टॉप कर परचम लहरा दिया है। दीक्षांत समारोह में जब उसे गोल्ड मेडल मिला तो गदगद हो गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे।
सिविल लाइंस बसंत पार्क निकट निवासी प्रतुल अग्रवाल और वंदना अग्रवाल की सबसे छोटी बेटी सुरभि अग्रवाल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। वर्ष 2013 में जब उसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफंस में प्रवेश मिला तो वो इस कॉलेज में प्रवेश पाने वाली मथुरा की पहली छात्रा थी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सुरभि अग्रवाल ने रसायन विज्ञान (2016) में विश्वविद्यालय में टॉप किया है। उन्हें ये मेडल यूजीसी के चेयरमैन प्रो. वीएस चौहान ने दिया। मेडल हासिल करने के बाद सुरभि ने कहा खुश हूं लेकिन उनका सपना है कि वो अपने शोध कार्य से देश के विकास में योगदान दें।
विज्ञापन
गौरतलब है वर्तमान में सुरभि अग्रवाल कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से रसायन विज्ञान में शोध कर रही है। विश्व की टॉप थ्री यूनिवर्सिटी में शुमार कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने उन्हें स्कॉलरशिप पर प्रवेश दिया है।