{"_id":"5ab4ea4c4f1c1b690e8b6253","slug":"mathura-five-places-have-been-declared-as-pilgrimage-sites","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने वृंदावन और बरसाना के बाद अब इन 5 स्थानों को तीर्थस्थल किया घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने वृंदावन और बरसाना के बाद अब इन 5 स्थानों को तीर्थस्थल किया घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
तीर्थस्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन और बरसाना के बाद अब सरकार ने नंदगांव, गोकुल, गोवर्धन, राधाकुंड और बलदेव को भी तीर्थस्थल घोषित कर दिया है। इन तीर्थस्थलों के विकास के लिए सरकार जल्द ही बजट भी जारी करेगी।
प्रदेश सरकार ने 27 अक्तूबर को बरसाना और वृंदावन को तीर्थस्थल घोषित किया था। अब नंदगांव, गोकुल, गोवर्धन, राधाकुंड और बलदेव को भी तीर्थस्थल घोषित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब बरसाना में लठामार होली देखने पहुंचे थे तब उन्होंने एलान किया था कि भगवान कृष्ण की जो भी लीला स्थली हैं उन सभी को तीर्थस्थल घोषित कर दिया जाएगा।

22 मार्च को प्रशासन ने प्रेसनोट जारी करके कहा है कि इन सभी स्थलों को तीर्थस्थल घोषित कर दिया गया है। प्रेसनोट में संस्कृति धर्मार्थ, दुग्ध विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का हवाला दिया गया है।
प्रेस नोट में मंत्री ने कहा है कि तीर्थस्थल घोषित हो जाने से पेयजल, चिकित्सा, स्वास्थ्य, यातायात, साफ-सफाई, सीवरेज, शिक्षा में सुधार किया जाएगा।
रोजगार को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मीट, मदिरा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। तीर्थस्थल के विकास को भी सरकार जल्द ही बजट जारी कर देगी।

ये बोले डीएम
डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा ने बताया मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शासन ने मथुरा जनपद में गोवर्धन, राधाकुंड, बलदेव, नंदगांव और गोकुल को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है।
अब तीर्थस्थल के ही अनुरूप यहां का विकास किया जाएगा। वृंदावन और बरसाना को पहले ही तीर्थ स्थल के घोषित किया जा चुका है।
अब तीर्थस्थल के ही अनुरूप यहां का विकास किया जाएगा। वृंदावन और बरसाना को पहले ही तीर्थ स्थल के घोषित किया जा चुका है।