फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: fancy lights dying in the parikrama route

मथुरा: परिक्रमा मार्ग में दम तोड़ रहीं फैंसी लाइटें

Thu, 20 May 2021 08:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Mathura: fancy lights dying in the parikrama route
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन की परिक्रमा को सजाने संवारने का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ कि फैंसी लाइट धराशायी होने लगी हैं। जुगलघाट से विहार घाट तक कई लाइट और उनके पोल टूट गए हैं। लॉकडाउन में इन्हें देखने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद पिछले कई सालों से वृंदावन परिक्रमा मार्ग को सुंदर बनाने में जुटी हुई है। इसके लिए परिक्रमा मार्ग में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें कच्ची मिट्टी, लाल पत्थर, सीसीटीवी कैमरे, साउंड सिस्टम आदि शामिल हैं। इसी में फैंसी लाइट भी लगाई गई हैं। लेकिन परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण का काम पूरा होने से पहले ही फैंसी लाइट दम तोड़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

जुगलघाट और विहार के बीच ऐसी कई लाइट देखने को मिलेंगी, जिनके कहीं पोल टेडे हो गए हैं तो कहीं तीन हिस्सों में टूटे हुए हैं। यह कार्य मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। इतना ही नहीं ह्दय योजना के अंतर्गत परिक्रमा मार्ग से सटे इन दोनों घाटों के सुंदरीकरण में लगाई गई लाइटों का भी यही हाल है। यहां कार्यदायी संस्था मथुरा वृंदावन नगर निगम है। दोनों ही संस्थाओं का ध्यान इस ओर नहीं है। प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता डीके वाजपेयी का कहना है कि लॉकडाउन में निगरानी कम होने के कारण किसी ने इन्हें नुकसान पहुंचा दिया होगा। इसका सर्वे कराते हुए सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed