फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Encroachment removed from Vihar Ghat to Chir Ghat, broke the cowshed

मथुरा: विहार घाट से चीर घाट तक हटवाए अतिक्रमण, गोशाला तोड़ी

Fri, 11 Jun 2021 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Encroachment removed from Vihar Ghat to Chir Ghat, broke the cowshed
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने शुक्रवार को यमुना किनारे अतिक्रमण हटाए। विहार घाट से चीर घाट तक अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान एक गोशाला को भी तहस नहस कर दिया। इस दौरान विदेशी महिला ने हंगामा कर दिया। महिला दरोगा और महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई कर दी। विदेशी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

यमुना के खादर और डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण इन दिनों वृंदावन की चर्चाओं में है। ऐसे में नगर निगम अतिक्रमण को लेकर आए दिन अभियान चला रहा है। इसके अंतर्गत विहार घाट से चीर घाट तक यमुना के किनारे बनी झोंपड़ियों को तोड़ा गया। इसमें एक गोशाला भी शामिल है। गोशाला को तोड़ने का विरोध भी किया, लेकिन जेसीबी ने टीन आदि को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

यहां 30 गायों को सरकारी गोशाला में भेजा गया है। इसके अलावा चीर घाट पर विदेशी भक्तों की कुटिया को तोड़ दिया गया। इससे आक्रोशित विदेशी महिला ने महिला दरोगा और महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई कर दी। सीओ सदर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि विदेशी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed