{"_id":"5ac88bc14f1c1bd7618b6031","slug":"mathura-electricity-connections-to-be-distributed-in-dalit-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाराज दलितों को मनाने के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, आंबेडकर जयंती पर यूपी सरकार देगी ये बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज दलितों को मनाने के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, आंबेडकर जयंती पर यूपी सरकार देगी ये बड़ा तोहफा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
cm yogi in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की हर दलित बस्ती को प्रदेश सरकार रोशन करने जा रही है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से यह मुहिम शुरू होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए जाने हैं।
मथुरा में ही पांच हजार घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी। 14 से 30 अप्रैल तक यह विशेष अभियान चलेगा। एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के बाद से भाजपा दलितों के निशाने पर है।
दलित संगठनों ने दो अप्रैल को प्रदेश भर में आंदोलन किए थे। अब सरकार दलित समाज की नाराजगी को दूर करने में लग गई है। प्रदेश सरकार ने डॉ. आंबेडकर जयंती से दलित बस्तियों को रोशन करने का फैसला किया है।

Trending Videos
shrikant sharma
14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक विशेष अभियान चलाकर इन बस्तियों में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। जिन बीपीएल परिवारों के यहां बिजली नहीं है उनके घर रोशन किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अभी तक 10 लाख बीपीएल परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अब दलित बस्तियों में जो भी परिवार कनेक्शन से रह रहे हैं।
उनके घरों पर बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से भी बजट जारी कर दिया गया है। मंत्री-विधायक कनेक्शन जारी होने वाले कैंप में मौजूद रहेंगे।

पथ प्रकाश व्यवस्था के होंगे चौकस इंतजाम
सरकार ने सभी दलित बस्तियों में पथ प्रकाश व्यवस्था के चौकस इंतजाम करने की प्लानिंग की है। सभी नगर निकायों को निर्देश दिए हैं कि वह इन बस्तियों में विकास कराएं। स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। आंबेडकर जयंती से इस मुहिम की शुरुआत की जानी है।
जिन जिलों में कनेक्शन बांटे जाने हैं उनमें मथुरा, कासगंज, एटा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, झांसी, आजमगढ़, बस्ती, फतेहपुर, कन्नौज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही, श्रावस्ती, चंदौली, गोंड़ा, बलरामपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया आदि जिले शामिल हैं।