फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: eating laddus worsens the condition of five people of the same family

मथुरा: लड्डू खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी

Wed, 14 Apr 2021 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Mathura: eating laddus worsens the condition of five people of the same family
कोसीकलां (मथुरा)। बस स्टैंड के समीप डेरा डालकर रह रहे घुमंतू जाति के गड़िया लुहार परिवार के पांच सदस्यों की विषाक्त लड्डू खाने से तबियत बिगड़ गई, जिनमें एक आठ वर्षीय बच्चा शामिल है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के समीप घुमंतू जाति के गड़िया लुहार परिवार डेरा डाले हैं। जोकि लोहे के औजार बनाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। मंगलवार की रात करीब दस बजे वहां बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने लड्डू के दो डिब्बे देते हुए कहा कि आज उनका गृह प्रवेश हुआ है। उसका प्रसाद है। अशोक, खिल्ली, बाला, रबड़, आठ साल के रमनीश ने लड्डू खा लिए। पीड़ित परिवार की सदस्य नगीना ने बताया कि लड्डू खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। सभी को उल्टियां होने लग र्गइं।
विज्ञापन

वे बेहोश होकर इधर उधर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई और उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए हैं। पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed