फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Dress Yatra was taken out, Thakurji's enjoyment

मथुरा: पोशाक यात्रा निकाल लगाया ठाकुरजी का भोग

Mon, 27 Sep 2021 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Dress Yatra was taken out, Thakurji's enjoyment
कोसीकलां में पोशाक यात्रा में चलते हुए पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, धर्मवीर शर्मा, पदम दलाल व हलवाई - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। हलवाई एसोसिएशन द्वारा नगर में सोमवार को भव्य पोशाक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के रामलीला मैदान पहुंचने पर ठाकुरजी को भोग लगाकर महंत काठिया बाबा के निर्देशन में यात्रा में चल रहे साधुओं को प्रसाद का न्योता दिया।
विज्ञापन

दोपहर में हलवाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गयालाल स्मृति भवन से पोशाक शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों की मधुर धुनों के मध्य रामकिशन फालैनिया सिर पर पोशाक का थाल रखकर चल रहे थे। साथ में भगवत मंगौडे वाले, जगदीश भोला डेरी वाले, वेद शर्मा, गोपाल शर्मा, संजय जैन, पंकज फालैनिया, पुनीत फालैनिया, गिर्राज जायसवाल, भगवानदास हलवाई, राजेंद्र होडलिया आदि भोग लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

यात्रा के पड़ाव स्थल पर पहुंचकर भोग लगाया। यात्रा के कोसी पड़ाव पर पूरा नगर राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यात्रा में रामलीला संस्थान अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, तरुण सेठ, हरीशरण बिछोरिया, अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश उर्फ वेदी अगरारिया, राजीव अग्रवाल, संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, अशोक बठैनिया, अंकित मालविया, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सुरेश शर्मा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज यात्रा के पड़ाव के दूसरे दिन सांय 4 बजे साधुओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई गयालाल स्मृति भवन पहुंची। यात्रा में साधु अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन कर सभी को मोह रहे थे। रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जहां साधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed