फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Devotees revolve around Mohini Ekadashi

मथुरा: मोहिनी एकादशी पर भक्तों ने की परिक्रमा

Sun, 23 May 2021 06:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Devotees revolve around Mohini Ekadashi
वृंदावन (मथुरा)। मोहिनी एकादशी पर रविवार को मंदिरों की नगरी वृंदावन में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। खासकर कोरोना कर्फ्यू की पाबंदी के बावजूद लोगों ने परिक्रमा की। सेवाभावी लोगों ने परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

मोहिनी एकादशी पर परंपरागत रूप से वृंदावन में अनेक धार्मिक आयोजन होते रहे हैं। खासकर ठाकुरजी के दर्शन को लाखों लोग यहां पहुंचते थे, लेकिन इस बार रविवार को मोहिनी एकादशी सादगी के साथ मंदिरों की चारदीवारी तक सीमित रही। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों ने वृंदावन की परिक्रमा की। यह संख्या कोरोना कर्फ्यू के दृष्टिगत बहुत थी।
विज्ञापन

लोग ग्रुप में परिक्रमा करते देखे गए। देशी और विदेशी भक्तों ने ठाकुर जी के नाम का जप करते हुए परिक्रमा की। इस दौरान सेवाभावी लोगों ने भी परिक्रमार्थियों की सेवा की। कहीं फलों का प्रसाद वितरण के लिए स्टॉल लगाया गया तो कहीं समा के चावल की खीर का वितरण किया गया। जगह-जगह प्रसादी वितरण हुई। भक्तों ने भी परिक्रमा करते हुए प्रसाद गृहण किया। साधु संतों ने भी परिक्रमा मार्ग में प्रसादी ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed