{"_id":"62ea94424c148e76544c46cf","slug":"mathura-court-rejected-the-application-seeking-to-perform-jalabhishek-of-laddu-gopal-at-shahi-idgah","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक की मांग का रिवीजन प्रार्थना पत्र खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक की मांग का रिवीजन प्रार्थना पत्र खारिज
Wed, 03 Aug 2022 08:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:59 PM IST
सार
अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने जिला जज की अदालत में रिवीजन प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी सुनवाई बुधवार को एडीजे सप्तम की अदालत में हुई। अदालत ने रिवीजन को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा की अदालत ने अखिल भारत हिंदू महासभा के शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक करने की मांग के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। बुधवार को सुनवाई के बाद अदालत ने यह निर्णय सुनाया। पक्षकार दिनेश शर्मा ने इस में संबंध में जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी सुनवाई बुधवार को एडीजे सप्तम की अदालत में हुई। एडीजे सप्तम ने सुनवाई के बाद रिवीजन को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए शाही ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि बुधवार को अदालत ने रिवीजन (पुनरीक्षण) खारिज कर दिया। जबकि पक्षकार महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि रिवीजन के खारिज होने की उन्हें अभी जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने 18 मई को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। जहां सुनवाई के लिए एक जुलाई की तारीख लगाई गई थी। जिसके बाद अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। 26 जुलाई को जिला जज की अदालत में रिवीजन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन