फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Court may be give decision on the petition for survey of Shahi Idgah on 28 july

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला: कोर्ट कमीशन के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने पर 28 जुलाई को आएगा निर्णय

Sun, 24 Jul 2022 12:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Jul 2022 12:16 AM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अदालत में ईदगाह का सर्वे कराने के लिए कोर्ट कमीशन गठित कर वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस पर अदालत ने अपना निर्णय रिजर्व कर लिया है। 

विज्ञापन
Mathura Court may be give decision on the petition for survey of Shahi Idgah on 28 july
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा कोर्ट कमीशन के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने के प्रार्थना पर शुक्रवार को एडीजे सप्तम की अदालत ने निर्णय रिजर्व कर लिया। अब इस संबंध में 28 जुलाई को निर्णय आ सकता है। अदालत ने शनिवार को यह तारीख तय की।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में ईदगाह का सर्वे के लिए कोर्ट कमीशन के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत द्वारा अग्रिम तारीख लगाए जाने पर पक्षकार ने जिला जज राजीव भारती की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। 
विज्ञापन


जिला जज की अदालत से प्रार्थना पत्र सुनवाई के लिए शुक्रवार को एडीजे सप्तम संजय चौधरी की अदालत में गया। एडीजे सप्तम ने सुनवाई कर ऑर्डर को रिजर्व कर लिया। शनिवार को इस मामले में अग्रिम सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख तय की है। पक्षकार ने बताया कि अब उनके मामले में अदालत द्वारा 28 को निर्णय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मिलेगी आदेश की प्रति

एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी के केस में सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा 7 रूल 11 पर सुनवाई का आदेश किया गया है। जिसके तहत यह तय किया जाएगा कि केस सुनवाई योग्य है या नहीं। जबकि पक्षकार पहले ईदगाह में कोर्ट कमीशन भेजने संबंधी बिंदु पर सुनवाई चाहते थे। 

पक्षकारगण अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार को कोर्ट का अवकाश होने के कारण आदेश की प्रति नहीं मिल सकी है। वह सोमवार या मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत के निर्णय को चुनौती देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed