जन्मभूमि के मालिकाना हक का मामला: 'श्रीकृष्ण विराजमान' की याचिका पर सुनवाई 30 सितंबर को
- सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने मथुरा की सीनियर सिविल जज की अदालत में दाखिल की है याचिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संबंधित खबर- मथुरा: 'भगवान श्रीकृष्ण विराजमान' पहुंचे अदालत, जन्मभूमि का मांगा मालिकाना हक
बता दें कि 25 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण विराजमान ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि कटरा केशवदेव पर हक के लिए सखी अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, प्रवेश कुमार, राजेश मनि त्रिपाठी, करुणेश कुमार शुक्ला, शिवाजी सिंह और त्रिपुरारी तिवारी के माध्यम से सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में याचिका दाखिल की।
उन्होंने अधिवक्ता हरीशंकर जैन, विष्णु शंकर और पंकज शर्मा के माध्यम से अदालत से 13.73 एकड़ जमीन पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ट्रस्ट शाही ईदगाह मस्जिद के बीच 1973 से पूर्व के समझौते और 1973 में हुई डिक्री रद्द करने की मांग की है। सीनियर सिविल जज के अवकाश पर रहने के कारण सोमवार को लिंक कोर्ट एडीजे-2 पॉस्को कोर्ट की न्यायिक अधिकारी छाया शर्मा ने याचिका पर सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि निश्चित की है।
भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से सीनियर सिविल जज की अदालत में याचिका दाखिल की गई थी। चूंकि कोर्ट में न्यायिक अधिकारी अवकाश पर हैं। इस कारण सुनवाई लिंक कोर्ट एडीजे पॉक्सो कोर्ट में हो रही है। न्यायाधीश छाया शर्मा द्वारा याचिका पर 30 सितंबर को निर्णय लिया जाएगा। - भगत सिंह आर्य, एडीजीसी एडीजे-2 फास्ट ट्रैक कोर्ट।
संबंधित खबरें
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला अदालत पहुंचते ही खंगाली जाने लगीं जमीन की फाइलें
श्रीकृष्ण जन्मभूमि: तीन बार टूटा और चार बार बनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर, पढ़ें रोचक इतिहास
सबको न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास रखना चाहिए
यह एतिहासिक तथ्यों पर आधारित मुकदमा है। इस पर बहुत से साक्ष्य इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। लिहाजा न्यायिक प्रक्रिया के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। इसलिए सभी पक्षों को न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास रखना चाहिए। - भीष्म दत्त सिंह तोमर, एडीजीसी क्रिमिनल।
तथ्य और साक्ष्यों पर टिकी है न्यायिक प्रक्रिया
न्यायिक प्रक्रिया तथ्यों और साक्ष्यों पर टिकी है। इतिहास के पन्नों में दर्ज तथ्यों और मौजूद साक्ष्यों का गंभीरता से अध्ययन करना होगा। - संजय गौड़, डीजीसी सिविल।
मथुरा धर्म व सौहार्द की नगरी है। यह मामला भले ही दो धर्मों के बीच का हो लेकिन हमें न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखना चाहिए और आपसी मेलजोल बनाए रखना है। - सार्थक चतुर्वेदी, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट।
धर्म की स्थापना भगवान श्रीकृष्ण से सीखी: रंजना अग्निहोत्री
मथुरा। सिविल कोर्ट में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से याचिका दाखिल करने वाली भगवान श्रीकृष्ण की सखी अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का कहना है कि धर्म के मार्ग पर चलना उन्होंने श्रीराम से सीखा है और धर्म की स्थापना भगवान श्रीकृष्ण से सीखी है। लखनऊ की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री श्रीराम जन्मभूमि केस की 25 वर्षों तक अधिवक्ता रह चुकी हैं तथा कई हिंदूवादी संस्थाओं का संचालन भी करती हैं। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की सखी भाव से वह आराधना करती हैं और उसी भाव से उन्होंने केस दाखिल किया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।