{"_id":"60a131ce9e472d52bb28836e","slug":"mathura-corona-virus-two-died-due-to-covid-today-16-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना: संक्रमण से दो मरीजों की मौत, 50 नए पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस 2326, यहां मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना: संक्रमण से दो मरीजों की मौत, 50 नए पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस 2326, यहां मिले नए संक्रमित
Mon, 17 May 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 May 2021 12:06 AM IST
सार
कोरोना संक्रमित दो लोगों की रविवार को मौत हो गई, वहीं 50 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में जहां संक्रमितों से मरने वालों की संख्या 250 हो गई है तो वहीं पॉजिटिव की संख्या 19151 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमित दो लोगों की रविवार को मौत हो गई, वहीं 50 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में जहां संक्रमितों से मरने वालों की संख्या 250 हो गई है तो वहीं पॉजिटिव की संख्या 19151 पर पहुंच गई है। एक्टिव केस 2326 हैं।
मृतकों में शेरगढ़ निवासी एक वृद्ध ने केडी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया, जबकि 81 वर्षीय वृद्ध की नयति में मौत हो गई। वहीं, बलदेव के हसनपुर, नगला शीशम, मधुवन एन्क्लेव, मखदूम फरह, सोनोठ, केएम मेडिकल कॉलेज, मांट के नगला हरदयाल, शहर के चंदनवन, श्रीजी गार्डन, नरसी बिहार, शास्त्री नगर, मंडी चौराहा, कृष्णानगर, नयति अस्पताल, नवनीत कुंज, रमनरेती वृंदावन, मथुरा रिफाइनरी नगर, राधापुरम, टाउनशिप, दामोदरपुरा, बलदेवपुरी, लक्ष्मीनगर, बैकुंठ बिहार, सौंख रोड, सीरिया की नगरीया, नौहझील, मुबारकपुर, बडरारी राया में पॉजिटिव केस मिले हैं।
सात दिन के बाद आई रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग के खेल भी निराले हैं। सात दिन में एक व्यक्ति की दो बार रिपोर्ट आने का मामला प्रकाश में आया है। मामला गताश्रम टीला का है। श्रीजी पीठ के कपिल चतुर्वेदी ने मुंबई जाने से पूर्व 8 मई को अपना आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट कराया था। 11 मई को वेटरनेरी लैब से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। लेकिन कोई सिस्टम न होने के कारण उन्हें विश्वास नहीं हुआ।

इसके बाद 11 मई को उन्होंने गुरुग्राम की प्राइवेट लैब थाईकेयर से कोविड जांच कराई, यह जांच निगेटिव आ गई। रिपोट निगेटिव आने के बाद कपिल बाबा मुंबई के लिए रवाना हो गए। शनिवार को उनके मोबाइल पर एक बार फिर से पॉजिटिव रिपोर्ट का मैसेज आ गया। इस संबंध में उनके भाई मनीष बाबा ने बताया कि जब सैंपल 8 मई को दिया गया तो रिपोर्ट सात दिन के बाद कैसे आई। मनीष बाबा ने बताया कि इस संबंध में जब उन्होंने एसीएमओ डॉ. देवेंद्र अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि विभाग से रिपोर्ट भेजने में गलती हो गई हो।
किट खराब निकलने से घटी मरीजों की संख्या
मथुरा वेटरनेरी विवि में चल रही कोविड मरीजों की जांच रिपोर्ट शनिवार को न आने के कारण मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गई। इसका कारण वेटरनेरी विवि की लैब पर प्रयोग की जाने वाली किट का ठीक न होना था। जैसे ही इसकी जानकारी लैब इंचार्ज को हई, उनके द्वारा किट देने वाली मेरठ की कंपनी से बात की गई और किट को ठीक किया गया। लैब इंचार्ज डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि किट ठीक हो गई और सभी सैंपल का परिणाम रविवार को दे दिया है।
आगरा व्यापारी हत्याकांड: लुटेरी दुल्हन के बाद एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जल समाधि पर रोक: पार्थिव शरीर को यमुना में प्रवाहित करने से रोकेगा फिरोजाबाद नगर निगम, लोगों को करेंगे जागरूक