फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Conspiracy to grab the property of Math temples

मथुरा: मठ मंदिरों की संपत्ति हड़पने का हो रहा षड्यंत्र

Thu, 07 Oct 2021 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Conspiracy to grab the property of Math temples
राष्ट्रीय संत सुरक्षा समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू अखिल भारतीय पं? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। परिक्रमा मार्ग स्थित तपोवन आश्रम में राष्ट्रीय संत सुरक्षा न्यास समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू, तपोवन आश्रम के महंत महामंडलेश्वर गंगा दास ने महंत व अखिल भारतीय पंच दशनाम जूना अखाड़ा के नागा दौलत गिरी को प्रदेश कार्यसमिति की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही समिति से वृंदावन सहित प्रदेश भर के संत समाज को जोड़ने का दायित्व भी दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू ने कहा आज वृंदावन सहित संपूर्ण ब्रज में मठ मंदिरों की स्थायी संपत्ति पर स्थानीय भूमाफिया की नजर है। महंत व पुजारियों की हत्या कर मठ मंदिरों की संपत्ति हड़पने का षड्यंत्र किया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों पूर्व अटला चुंगी स्थित राम मंदिर के महंत रघुनाथ दास के साथ भी ऐसी घटना घट चुकी है ऐसे में अगर संत समाज एकजुट नहीं होगा तो संतों की सुरक्षा हो पाना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर गंगा दास ने कहा राष्ट्रीय संत सुरक्षा समिति के बैनर तले संत समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। बैठक में दीपांकर दास, नंदू कुमार दास, रामदास, प्रेमपुरी, रामचंद्र दास, महंत गंगा दास, महंत दौलत गिरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed