फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Brahmotsavam begins at Ranganath temple

मथुरा: रंगनाथ मंदिर में ब्रह्मोत्सव शुरू

Tue, 30 Mar 2021 07:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Brahmotsavam begins at Ranganath temple
वृंदावन श्री रंगनाथ मंदिर में आयोजित ब्रह्म उत्सव मैं सूर्यप्रभा की सवारी निकली - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर भारत में दक्षिण शैली के विशालतम मंदिरों में शुमार वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में ब्रह्मोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव की शुरूआत निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधिविधान पूर्वक पूजन अर्चन से हुई। भगवान ने पूर्ण कोठी में विराजमान हो कर हाथी, बैंडबाजों के साथ मंदिर से निकलकर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन सूर्य प्रभा की सवारी निकली। प्रात:काल इस सवारी में भगवान रंगनाथ स्वर्ण निर्मित सूर्य वाहन पर विराजमान हुए। भगवान सूर्य ब्रह्मांड में प्रकाश करते हैं लेकिन उनके अंदर प्रभा प्रभु की ही है। कहा जाता है कि इस सवारी में प्रभु के दर्शन करने से भक्तों के दृष्टि दोष दूर हो जाते हैं। सूर्य प्रभा पर विराजमान भगवान गोदा रंगमन्नार की सवारी निज मंदिर से निकलकर बारहद्वारी स्थित मंडप के समक्ष पहुंची। यहां से सवारी मंदिर प्रांगण में भ्रमण करने के बाद सिंह द्वार होते हुए बाहर निकली और फिर बड़े बगीचा पहुंची। स्थान-स्थान पर भक्तों ने प्रभु की आरती उतारी और प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार दिव्यदेश में नित्य उत्सव की प्रधानता है। श्री रंगजी मंदिर में भी वर्ष पर्यंत 384 उत्सव होते हैं। इन उत्सवों के दर्शन कर भक्त वैकुंठ के वैभव का इस धरती पर अनुभव महसूस करते हैं। इन्हीं उत्सवों में से सबसे प्रमुख ब्रह्मोत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed