फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura became champion by defeating Firozabad

Agra News: फिरोजाबाद को हराकर मथुरा बना चैंपियन

Sat, 22 Mar 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura became champion by defeating Firozabad
मैनपुरी। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यiलय, जिला प्रशासन और जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मैच में मथुरा की टीम फिरोजाबाद को हराकर चैंपियन बनी है। प्रतियोगिता का मैच फिरोजाबाद और मथुरा के बीच खेला गया। इसमें मथुरा ने फिरोजाबाद को 42-28 अंकों से अंतर से हराकर विजेता कप अपने नाम किया। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में फिरोजाबाद ने एटा को और दूसरे सेमीफाइनल मैच में मथुरा ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि, पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रेम सिंह यादव, हृदेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनुराग सिंह, सचिन कुमार, अभिषेक, कृष्ण प्रताप, दिलीप कुमार, राम चौहान, अमन राज और अमर यादव शामिल रहे। इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला वालीबाॅल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, दीपांशु बाबू, सुरेंद्र यादव, इस्तिखार अहमद, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed