फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura beat Farrukhabad by two wickets in the inaugural match

Agra News: उद्घाटन मुकाबले में मथुरा ने फर्रुखाबाद को दो विकेट से हराया

Tue, 03 Jan 2023 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mathura beat Farrukhabad by two wickets in the inaugural match
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोशिएशन के तत्वावधान में क्रिश्चियन मैदान में महाराजा तेज सिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को 13वें संस्करण के उद्घाटन मैच में मथुरा ने फर्रुखाबाद को दो विकेट से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबले में फर्रुखाबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फर्रुखाबाद की टीम 19 ओवर में 99 पर आल आउट हो गई। फर्रुखाबाद के सचिन सिंह ने 34, कृष्ण तिवारी ने 21 और कुणाल राजपूत ने नाबाद 13 रन बनाए। मथुरा के विजय ने चार, शुभम और मोहित ने दो-दो विकेट लिए। मथुरा ने 18 ओवर में आठ विकेट खोकर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। शीतांश दीक्षित ने 32 और रितिक ने 16 रन बनाए। फर्रुखाबाद के कृष्णा और श्याम ने तीन-तीन विकेट लिए। अंपायरिंग बीपी सिंह और शिशिर मल्होत्रा, स्कोरिंग विक्की शुक्ला, कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक अशोक सिंह चौहान ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बी. डी. शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। मथुरा के विजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा नेता सौरभ चौहान ने दिया।
विज्ञापन

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, सेंट मेरीज स्कूल के प्रबंधक दीपक दास, समाजसेवी एसपीएस चौहान श्यामू, प्रवीन भंसाली, विकास मिश्रा, विक्रम राठौर, सचिन चौहान बंटी, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, मायाशंकर, प्रबल प्रताप सिंह, आरजू सक्सेना, मोहित प्रकाश सक्सेना, पंकज राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed