फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura beat agra by 70 runs

Agra News: आगरा को 70 रन से हराकर मथुरा पहुंचा फाइनल में

Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
mathura beat agra by 70 runs
05एमएनपी-40-क्रिश्चियन मैदान में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते दीपकदास - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन मैदान पर चल रही महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पहले सेमीफाइनल मैच में मथुरा ने आगरा को 70 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मथुरा के अभय सोलंकी मैन आफ द मैच घोषित किए गए।
विज्ञापन

आगरा में कप्तान के टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मथुरा ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने सर्वाधिक 62, मुकेश ने नाबाद 42 और अभय सोलंकी ने 40 रन की पारी खेली। आगरा के अमित ने चार और तरुण ने दो विकेट झटके। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की पूरी टीम 23.4 ओवर में महज 129 रन पर ही सिमट गई। जयप्रकाश ने 39, गुलशन ने 25 और अमित ने 11 रनों की पारी खेली। मथुरा के अभय सोलंकी और रितिक शर्मा तीन-तीन, मुकुल ने दो विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग बीपी सिंह और शिशिर मल्होत्रा ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने, कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की। इससे पूर्व सेंट मेरीज स्कूल के प्रबंधक दीपक दास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मथुरा के अभय सोलंकी को लकी ठाकुर की स्मृति में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मायाशंकर ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed