फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura accident six died after tractor and max collide

मथुराः 6 मौतों की ये वजह आई सामने, ट्रैक्टर चालक हिरासत में

Tue, 09 Jan 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 09 Jan 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
mathura accident six died after tractor and max collide
demo pic
मथुरा में टैंटीगांव-सुरीर मार्ग पर हेतन क्नीनिक के समीप हुई मैक्स पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़त में पांच महिलाओं समेत छह की मौत का कारण ड्रिंकिंग एंड ड्राइविंग रही। सुरीर पुलिस ने नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक नगला मौजी निवासी देवेंद्र को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर चालक काफी नशे में धुत्त था। सड़क हादसे का कारण शराब पीकर ट्रैक्टर चलाना बनी है। वहीं मैक्स पिकअप की ट्रैक्टर से भिड़ंत होते ही पिकअप सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सभी मदद को पुकारने लगे। करीब आधा घंटे की चीख पुकार के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


हादसे के समय मैक्स पिकअप में करीब 24 लोग बैठे हुए थे। आमने-सामने से हुई टक्कर में ट्रैक्टर मैक्स अप घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। इससे उसमें सवार लोगों मदद को चीख पुकार करने लगे। काफी दूर तक  खींचने के बाद बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रौला रुक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लहूलुहान हुईं कई सवारी मैक्स पिकअप से गिरने लगे। वारदात को भयावहता देख ट्रैक्टर चालक भाग निकला। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। उनके द्वारा किसी प्रकार से घायलों को गाड़ी से निकालने का प्रयास किया गया परंतु वे इसमें नाकामयाब हुए।

तब उनके द्वारा पुलिस को फोन किया गया। मददगार लोगों की मानें तो सूचना मिलने के करीब आधा घंटे में पुलिस घटनास्थल पर आ सकी। तब तक एक दो लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा निकट के ही अस्पताल ले जाया। 

बाद में पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को मैक्स पिकअप से बाहर निकाल कर अस्पताल तक ले जाया गया तब तक गंभीर रूप से घायल कई लोग दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed