फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura accident news two person dies in road accident

मथुरा: बरसाना-नंदगांव मार्ग पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत, 22 घायल

Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
सार

  • बरसाना-नंदगांव मार्ग पर हुई स्कॉर्पियो और पिकअप की टक्कर 
  • हादसे में 22 लोग घायल, 17 गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
mathura accident news two person dies in road accident
मथुरा: घटनास्थल पर स्थानीय लोग, क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार की शाम बरसाना-नंदगांव मार्ग पर स्कॉर्पियो और मैक्स पिकअप की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर हालत होने पर 17 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हादसा नंदगांव क्षेत्र में केआरएस कॉलोनी के नजदीक हुआ। बरसाना-नंदगांव मार्ग पर शाम करीब सवा पांच बजे कोसीकलां की ओर से आ रही मैक्स पिकअप से स्कॉर्पियो टकरा गईं। इस दौरान पिकअप के पीछे चल रही बाइक भी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्सों के परखच्चे उड़ गए। बाइक भी दो हिस्सों में बंट गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भिजवाया। यहां कन्हैया पुत्र रामस्वरूप, पोहप सिंह पुत्र गिर्राज निवासी नीमगांव (गोवर्धन) को मृत घोषित कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जीतेश तिवारी ने बताया कि 17 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें मथुरा रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्स पिकअप वाहन में 12 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी लोग शेरगढ़ में गमी से लौट रहे थे। चश्मदीदों के अनुसार मैक्स पिकअप तेजगति में चल रही थी। मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। इससे स्कॉर्पियो से जा टकरा गई। स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। ये लोग कोटा राजस्थान के थे, जो बरसाना से दर्शन कर पलवल जा रहे थे। 

ये हुए घायल
हादसे में विजेंद्र सिंह, लोकेश सेन व दिनेश कोटा, किल्लू, मूलचंद, किशनप्यारी, श्रीचंद, तारा, छीतरिया, बेनामी, मुंद्रा, सुमन, झांझन, चंद्रवती, शकुंतला व गीता, कन्हैया नीमगांव, भूरी व गुड्डी नगरिया दस विसा, राजपाल लोहागढ़ पलवल घायल हुए हैं। 

क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोवर्धन रविकांत पाराशर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायलों को मथुरा रेफर कर दिया गया है। कुछ का बरसाना सीएचसी पर इलाज चल रहा है।

खतरनाक मोड़ पर होती रहती हैं दुर्घटनाएं
केआरएस कॉलोनी के सामने खतरनाक मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेजगति से आने वाले वाहन अक्सर इस मोड़ पर अनियंत्रित हो जाते हैं। स्थानीय दानबिहारी चौधरी ने बताया कि मोड़ पर न तो संकेतक हैं और न चेतावनी देने वाले बोर्ड। उन्होंने खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी वाले बोर्ड लगाए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed