{"_id":"5a5383704f1c1b0a788b7594","slug":"mathura-accident-between-tractor-and-max-five-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मैक्स-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मैक्स-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत, 12 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे शव
- फोटो : कुशल प्रताप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में टैंटीगांव-सुरीर मार्ग पर सोमवार की देरशाम हेतन क्लीनिक के समीप ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप की आमने-सामने की भिड़त हो गई। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत छह की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए।
ट्रैक्टर-ट्रोला काफी दूर तक मैक्स को खींचकर ले गया। मैक्स सवार सभी लोग नौहझील के मानागढ़ी से तेरहवीं से लौटकर आ रहे थे। मरने वाली सभी महिलाएं हाथरस के गांव विधिपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है जो शराब के नशे में बताया जाता है।
हाथरस के गांव विधिपुर निवासी 24 लोग नौहझील के गांव मानागढ़ी में अपने एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होकर देर शाम लौट रहे थे। यह सभी मैक्स में सवार थे। जब मैक्स सुरीर-टैंटीगांव मार्ग पर हेतन क्लीनिक के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रोला ने टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर काफी दूर तक मैक्स को खींचकर ले गया। चीख-पुकार मच गई। मैक्स सवार हरवीरी पत्नी सुरेश, रमा पत्नी सत्यवीर, नहनी (रजनी) पुत्री रणवीर और युवती विधि और वीरवती पत्नी प्रेमसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाली महिलाएं विधिपुर की रहने वाली हैं।
हादसे में ट्रैक्टर सवार नगला फौंदा निवासी धीरज पुत्र बाबू की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया और घायलों को अस्पताल एंबुलेंस से भेजा।
एक ही गांव की चार महिलाओं की मौत से कोहराम मच गया। विधिपुर से ग्रामीण सुरीर के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने सड़क से हादसे के वाहनों को हटवाकर मार्ग सुचारु करवाया। कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि चार महिलाओं समेत पांच की मौत हुई है।

ये हुए घायल
-जूली, महिंद्री, मीरा देवी, बलदेव, शिवम्, कृष्णा, दीपक, सुमित, वृंदावनलाल, विपिन, प्रेमवती