Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura 73kg silver recovered from two youths Income Tax team engaged in investigation

Mathura: दो युवकों से बरामद हुई 73 किलो चांदी, आयकर टीम पूछताछ में जुटी

Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
सार

मथुरा जंक्शन पर जीआरपी टीम ने जांच के दौरान दो युवकों को पकड़ा, जिनके पास से 73 किलो चांदी मिली है। दोनों ही इसके बारे में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। मामले में आयकर विभाग की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। 
 

विज्ञापन
Mathura 73kg silver recovered from two youths Income Tax team engaged in investigation
चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जंक्शन से चांदी की खेप लेकर दिल्ली जा रहे दो युवकों को जीआरपी टीम ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास मौजूद बैग से 73 किलो चांदी की पायल बरामद हुई हैं। आयकर विभाग की टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि दोनों युवक जगदीश और राम किशन निवासी गोविंद नगर मथुरा प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े थे। संदेह होने पर दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों का रवैया संदेहास्पद लगा। इस पर उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। बैग में चांदी से बनी पायल रखी हुई थीं। जिनका वजन करीब 73 किलो है। 
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे चांदी की पायल बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद बड़ी कर चोरी पकड़े जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed