फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: 70 buses of Genarm will run for Vaishnav meeting of Vrindavan

मथुरा: वृंदावन की वैष्णव बैठक के लिए दौड़ेंगी जेनर्म की 70 बसें

Mon, 15 Feb 2021 08:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 70 buses of Genarm will run for Vaishnav meeting of Vrindavan
मथुरा। कुंभ पूर्व वृंदावन में वैष्णव बैठक में आने वाले संत और श्रद्धालुओं के लिए जेनर्म (जवाहरलाल नेहरू अर्बन मिशन) की 70 बसें दौड़ने के लिए तैयार हैं। यह बसें मंगलवार की सुबह मथुरा के अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से वृंदावन बस अड्डे तक चलेंगी। इसके अलावा यह बसें गोवर्धन की दूरी भी तय करेंगी। सुबह पांच बजे से देररात इन बसों को संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर कुंभ पूर्व वृंदावन में वैष्णव बैठक में दूर-दराज से हजारों संत और श्रद्धालुओं को आगमन होगा। इन सभी को वृंदावन की वैष्णव बैठक में पहुंचने के लिए कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जेनर्म ने बसों का पर्याप्त इंतजाम कर लिया है। यह बसें अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से संचालित की जाएंगी। मंगलवार की सुबह पांच बजे से बसों को संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन बसों पर एक से लेकर 70 नंबर तक के स्टीकर भी लगा दिए गए हैं। वैष्णव बैठक में इन बसों को संचालन किया जाएगा। इसके अलावा यह बसें गोवर्धन, बरसाना और कोसीकलां के लिए भी दौड़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

रिजर्व में रखी गई हैं 10 बसें
10 बसें रिजर्व में रखी गई हैं। 70 बसों में से किसी में कमी आ जाती है तो रिजर्व बसों को तत्काल दौड़ाया जाएगा। खराब बस को दुरुस्त कराकर उसे फिर से दौड़ा जाएगा। वृंदावन के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रूट और किराया
- मथुरा से वृंदावन-19 रुपये
- वृंदावन से गोवर्धन-36 रुपये
- गोवर्धन से मथुरा-26 रुपये
- कोसीकलां से मथुरा-52 रुपये
कुंभ पूर्व वृंदावन वैष्णव बैठक के लिए जेनर्म की बसें तैयार हो गई हैं। सुबह पांच बजे से देररात तक बसों को संचालन किया जाएगा। बसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
- राकेश कुमार लवानियां, कार्यशाला प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed