फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: 490 boxes, including two trucks loaded with English liquor, caught

मथुरा: 490 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक समेत दो पकड़े

Sun, 30 May 2021 07:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 490 boxes, including two trucks loaded with English liquor, caught
कोसीकलां। पुलिस ने कोटवन पुलिस चौकी पर चेकिंग में 490 पेटी शराब लेकर जा रहे एक ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़कर अवैध शराब तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाजार में शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। अवैध शराब पलवल, हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए शराब तस्कर गत्ते के कार्टून की बिल्टी बनवाए थे।
विज्ञापन

हरियाणा के पलवल से अंग्रेजी शराब की तस्करी लंबे समय से हो रही है। रविवार की सुबह एसपी ग्रामीण श्रीश चंद को शराब की खेप आने की भनक लगी। उन्होंने इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार के साथ शराब लदे ट्रक का पीछा किया। शराब माफिया को जानकारी होने पर रूट बदल कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने कोटवन चौकी के पास ट्रक को पकड़ लिया। चालक ने गत्ते की कार्टून की बिल्टी दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन

तलाशी में इंप्रीरियर ब्लू ग्रेन विस्की 180 एमएल के 14 हजार 400 र्क्वाटर तथा 2880 बोतल बरामद हुई। शराब लेकर जा रहे ट्रक चालक ध्यान सिंह निवासी गांव बहेडी, कपिल निवासी गांव धौउनी, थाना रामशहर, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद थाने पहुंचे। दोनों युवकों पर शराब तस्करी की रिपोर्ट दर्ज करा जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed