फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura 42 love couples died in last 10 years

प्यार करने वालों के लिए महफूज नहीं है 'प्रेम नगरी', आंकड़े दे रहे गवाही

Sun, 13 May 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 13 May 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
mathura 42 love couples died in last 10 years
डेमो इमेज
भगवान श्रीकृष्ण की प्रेम नगरी मथुरा में आज प्यार करने वाले महफूज नहीं है। यह हम नहीं बल्कि पिछले 10 वर्षों के आंकड़े कह रहे हैं। यहां 2008 से 2018 तक 42 प्रेमी युगल की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं। 
विज्ञापन


वहीं 10 वर्षों में 1600 संख्या उन प्रेमी जोड़ों की है, जो मथुरा छोड़कर चले गए। हालांकि साल दो साल बाद कुछ वापस आ गए, लेकिन आज भी कई प्रेमी युगल मथुरा लौटकर आए ही नहीं।
विज्ञापन


इन प्रेमी युगल ने साथ जीने की कसमें खाईं थीं। कई हसीन ख्वाब देखे थे। लेकिन जमाने को इनका प्यार रास नहीं आया। 25 प्रेमी जोड़ों की तो हत्या कर दी गई, जबकि 2008 से 2018 तक 17 प्रेमी जोड़ों ने संग-संग जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1600 युवक-युवती ने मथुरा छोड़ा

जिले में कभी पेड़ से फांसी लगाकर तो कभी ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। तमाम केस ऐसे भी सामने आए, जिनमें कोई पुलिस कार्रवाई हुई ही नहीं। 

घर वालों ने भी बीमारी में मौत बताकर कोई कार्रवाई करने से ही इंकार कर दिया था। मथुरा के कुछ गांवों में पंचायतें भी प्रेम के दीवानों को सजा देने के लिए जुटीं। गांव निकाला तक हुआ। दोनों के परिवार वालों को भी सजा भुगतनी पड़ी थी। 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 2008 से अब तक करीब 1600 प्रेमी जोड़े मथुरा छोड़कर चले गए थे। कुछ ने अदालत की शरण ली तो कुछ ने पुलिस से मदद मांगी। अभी भी एक बड़ी संख्या ऐसे जोड़ों की है जो मथुरा लौटकर नहीं आए हैं। 

प्रेमी युगलों के सुसाइड केस

- साल 2008 में थाना गोवर्धन के आन्यौर परिक्रमा मार्ग में जयपुर के प्रेमी युगल पेड़ पर लटके मिले।
- साल 2008 में कोतवाली वृंदावन में विदेशी युवती को गोली मारकर युवक ने की थी। सुसाइड।
- साल 2010 में नौहझील के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
- साल 2014 में थाना हाईवे के दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर आगरा की युवती-इटावा के युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान।
- साल 2015 में कोतवाली छाता के आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर जमुनापार के युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर सुसाइड की।
- साल-2017 में कोतवाली के महोली रोड पर युवक ने प्रेमिका को गोली मारकर खुद आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन ट्रेन से कटकर की आत्महत्या।
- साल-2017 में थाना फरह के एक गांव में प्रेमी युगल ने शहजादपुर के पास ट्रेन से कटकर दी जान।
- साल-2018 में थाना फरह के एक गांव में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर सुसाइड की।
- साल-2018 में थाना रिफाइनरी की कृष्ण बिहार कालोनी में खाली पड़े मकान में गोली मारकर प्रेमी युगल ने की सुइसाइड।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed