{"_id":"843dad87ce87bf742bea91d5dd9d09fd","slug":"matdan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 73 फीसदी मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 73 फीसदी मतदान
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले ही चरण में खून खराबा हो गया। इसकी आशंका प्रत्याशियों ने पहले से ही जताई थी। कई ग्राम पंचायतों में फायरिंग और पथराव की घटनाओं की बीच चारों ब्लाकों में करीब 73 फीसदी मतदान हुआ है। फतेहाबाद ब्लाक में सबसे अधिक 75 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
शनिवार को मतदान के दौरान प्रतिशत लगातार बढ़ा। अंतिम डेढ़ घंटे में मतदाताओं ने जोर पकड़ा और मतदान को 73 प्रतिशत कर दिया। फतेहाबाद में तीन बजे तक 69.2 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतदान समाप्त होने तक ब्लाक की जनता ने मतदान का प्रतिशत 75 फीसदी तक पहुंचा दिया। खंदौली में मौसम की वजह से दोपहर 12 बजे तक बूथों पर वोटराें की संख्या कम दिखाई दी। इसके बाद सभी बूथाें पर वोटराें की लाइन लग गई। सुबह 7 से 9 बजे तक 11 प्रतिशत, 9 से 11 बजे तक 25 प्रतिशत, 11 से एक बजे तक 48 प्रतिशत, एक से तीन बजे तक 57 प्रतिशत, 3 से 4.30 बजे तक 72 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल वोटिंग प्रतिशत 72 फीसदी रहा। एत्मादपुर में सुबह नौ बजे 15 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार कुल 74 फीसदी मतदान हुआ। शमसाबाद में सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। नौ बजे तक महज 10 फीसदी मतदाता बाहर निकले लेकिन दोपहर बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और शाम को अंतिम दो घंटे में जबरदस्त वोट पड़े। यहां कुल 72 फीसदी मतदान हुआ।
---------
ब्लाक मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
एत्मादपुर 74
खंदौली 72
शमसाबाद 72
फतेहाबाद 75
--------
मतदान पर दिखा सर्द मौसम का असर
आगरा। ग्राम पंचायत के प्रथम चरण में शनिवार को हुए मतदान में मौसम का विपरीत असर रहा। शुक्रवार रात मौसम बिल्कुल साफ था लेकिन सुबह नजारा बदल गया। सर्दी बढ़ने का असर यह हुआ कि लोग सुबह मतदान केंद्रों पर कम ही नजर आए। बुजुर्गों ने विशेष रूप से मतदान से दूरी बनाए रखी। सुबह नौ से 12 बजे के बीच मतदान केंद्रों पर लाइन नजर आईं। महिला मतदाताओं की मतदान में रुचि कम दिखी। शाम को पांच बजे की जगह साढ़े चार बजे का समय अंतिम समय कर दिया था। आधा घंटा कम होने से भी समीकरण प्रभावित हुए हैं। मौसम बदलने के कारण मतदान करने में महिला मतदाताओं की रुचि कम रही है। इससे प्रतिशत पर भी प्रभाव पड़ा है।