Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Matador Break Failure Triggers Massive Traffic Jam on Yamuna Kinara Road

आगरा न्यूज: यमुना किनारा मार्ग पर मेटाडोर ने रोकी रफ्तार, हाथी घाट से शमशान घाट तक भीषण जाम

Fri, 13 Nov 2026 02:59 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 02:59 PM IST
सार

यमुना किनारा मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर मेटाडोर के ब्रेक जाम होने से भीषण जाम लग गया। हाथी घाट से शमशान घाट तिराहे तक वाहन फंस गए, जबकि बिजलीघर और फोर्ट रेलवे स्टेशन रोड तक जाम का असर पहुंचा।
 

विज्ञापन
Matador Break Failure Triggers Massive Traffic Jam on Yamuna Kinara Road
आगरा का जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना किनारा मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर को मेटाडोर के ब्रेक जाम होने से भीषण जाम लग गया। हाथी घाट से शमशान घाट तिराहे तक वाहन फंस गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उधर, वाहनों का दबाव बढ़ने से बिजली घर जाने वाले मार्ग पर भी जाम लगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे हाथी घाट पर एक मेटाडोर के ब्रेक जाम हो गए। चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन वो आगे नहीं बढ़ सकी। बीच रोड पर मेटाडोर के फंसने के कारण वाहन रुकने लगे। साइड से वाहन निकल रहे थे मगर दबाव बढ़ने पर जाम लग गया। पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को 30 मिनट तक लग गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे हटाने का प्रयास किया। पहिये जाम होने की वजह से मेटाडोर आगे नहीं बढ़ सकी। इससे बिजलीघर और फोर्ट रेलवे स्टेशन रोड तक वाहन फंस गए। वहीं सिकंदरा से आईएसबीटी तक वाहनों की लाइन लगी रही। भारी वाहनों के गुजरने के कारण यातायात धीमी गति से चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed