फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mata Rani will dress in Gujarati and Rajasthani attire

Agra News: गुजरात व राजस्थानी पोशाक में सजेंगी माता रानी

Mon, 30 Sep 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mata Rani will dress in Gujarati and Rajasthani attire
कासगंंज। शारदीय नवरात्र तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। पर्व के नजदीक आते ही भक्तों में उत्साह जागने लगा है। बाजार माता की चुनरी व पोशाक से सज गए हैं। मूर्तियाें के स्टाल भी लग चुके हैं। पूजा सामग्री विक्रेताओं ने भी तैयारी कर ली है। इस बार माता रानी राजस्थानी व गुजराती पोशाक में सजी नजर आएंगी।नवरात्र पर्व के नजदीक आ जाने पर कारोबारियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। बाजार में माता की चुनरी, पोशाक, माला आदि की कई वैरायटी मंगाई गई हैं। घरों में स्थापित माता की चौकी में प्रतिमाओं के अलावा मंदिरों में स्थापित माता की प्रतिमाओं के लिए नई पोशाक पहनाने के लिए भी भक्त खरीदारी कर रहे हैं। मूर्ति विक्रेताओं ने माता की तरह-तरह की मूर्तियों को अपनी दुकानों पर सजा रखा है। प्लास्टर ऑफ पेरिस, पीतल व मिट्टी आदि की मूर्तियां कारोबारियों ने मंगाई है। बड़े साइज की मूर्तियां भी बाजार में हैं। भक्त बाजार में पहुंचकर मूर्तियों को पसंद कर रहे हैं। अभी इनकी खरीदारी नहीं कर रहे। पर्व के दिन माता की प्रतिमा को अपने घर पर लाने के लिए इनको पसंद करके बुक कराया जा रहा है, ताकि पर्व के दिन खरीदारी करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed