{"_id":"69b4e3cf515b51d1700ac8a4","slug":"massive-traffic-jam-on-mg-road-vehicles-crawl-as-1-minute-distance-takes-15-minutes-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एमजी रोड की हालत हुई खराब, एक मिनट की दूरी तय करने में लगे 15 मिनट; दिन भर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एमजी रोड की हालत हुई खराब, एक मिनट की दूरी तय करने में लगे 15 मिनट; दिन भर रेंगते रहे वाहन
Sat, 14 Mar 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:57 AM IST
सार
आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण और वाहनों के दबाव के कारण लोग दिन भर जाम के झाम से जूझ रहे हैं। रीपर्वत चौराहे से सेंट जोंस पुलिया तक शुक्रवार को लंबी कतारें लगी रहीं और एक मिनट की दूरी तय करने में लोगों को 15 मिनट तक लग गए।
विज्ञापन
एमजी रोड पर रेंगते वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एमजी सड़क पर शुक्रवार को दिन भर वाहन रेंग कर निकले। हरीपर्वत चौराहे पर दिन भर सेंट जोंस पुलिया तक वाहनों की कतार लगी रहीं। एक मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों 15 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। लोग जाम में फंसने के दौरान गर्मी से परेशान रहे। वहीं, धौलपुर हाउस से साईं की तकिया तक दिन भर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
एमजी सड़क पर मेट्रो निर्माण कार्य के कारण हालात नहीं सुधर रहे हैं। संकरी सड़क पर वाहनों को निकालने में परेशानी आम बात हो गई है। वाहनों के दबाव के कारण हर चौराहे पर वाहनों की कतारें लग रही हैं। शुक्रवार को दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान हरीपर्वत चौराहे पर हालात बेकाबू रहे। सेंट जोंस पुलिया से हरीपर्वत चौराहा और मदिया कटरा, दिल्ली गेट होते हुए हरीपर्वत चौराहे को पार करने में लोगों को 15 मिनट से अधिक समय लग रहा था।
साईं की तकिया से कलेक्ट्रेट तक आने-जाने के दौरान वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान होते रहे। सबसे अधिक परेशानी धौलपुर हाउस चौराहा पार करने में हुई। इस दौरान यातायात कर्मियों ने यातायात सुचारू रखने का प्रयास करते हुए वाहनों को सिग्नल लाइट की जगह मैनुअल तरीके से संचालन किया।