{"_id":"5e0835eb8ebc3e87f117fd53","slug":"massive-fire-in-soal-factory-at-sikandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोल फैक्टरी में देर रात लगी आग, लाखों का नुकसान, कारण जानने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोल फैक्टरी में देर रात लगी आग, लाखों का नुकसान, कारण जानने में जुटा विभाग
Sun, 29 Dec 2019 10:43 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
सोल फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात तकरीबन डेढ़ बजे सोल फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। देर रात फैक्टरी में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
औद्योगिक क्षेत्र में मोहित कत्याल की सोल की फैक्टरी है। शनिवार रात तकरीबन डेढ़ बजे फैक्टरी के एक कमरे से लोगों ने लपटें उठती देखी। इस पर पुलिस को सूचना दी। बाद में दमकल पहुंच गई। देखते ही देखते आग की लपटें भीषण हो गई।
देर रात पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी पाई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग लगता देखकर आसपास की फैक्टरी से भी लोग जुट गए थे। उन्होंने भी आग बुझाने के प्रयास किए। जानकारी पर फैक्टरी मालिक भी पहुंच गए।