फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire Brokeout In Keetham Forest in Agra

कीठम के जंगल में लगी आग:  सूखी घास में गिरी चिंगारी ने मचाई तबाही, वन विभाग के छूटे पसीने

Thu, 01 Jun 2023 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

आगरा के कीठम में उद्यान विभाग की खाली जमीन में घास में आग लग गई। उद्यान विभाग के कर्मचारी व वन विभाग के कर्मचारियों ने धूल मिट्टी व पानी से आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
Massive Fire Brokeout In Keetham Forest in Agra
कीठम के जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कीठम के जंगल में बुधवार रात को अचानक आग लग गई। बिजली के तारों से गिरी चिंगारी के बाद आग तेजी से फैलने लगी।  सूखी घास से आग की शुरुआत हुई, लेकिन कुछ ही देर में झाड़ियों और बबूल सहित अन्य पेड़ों तक पहुंच गई। आग की तेजी को देख वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सतर्क हो गए। दमकल को सूचना दी गई। देररात तक आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर फिर से आग लग गई। 
विज्ञापन


बुधवार को रात सवा आठ बजे सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम के निकट स्थित उद्यान विभाग के जंगल में आग ने भीषण रूप ले लिया। इस दौरान वन विभाग की टीम अपने संसाधनों और क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। देर रात आग पर काबू पा लिया गया। वहीं बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे हाईटेंशन की 11000 की लाइन से निकली चिंगारी से दोबारा आग लग गई। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाईटेंशन की लाइन के तार आपस में टकराने की वजह से आग लगती है। बुधवार की रात को आग लग गई थी, फिर गुरुवार की दोपहर तकरीबन 2:00 बजे फिर दोबारा आग लग गई। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - संबंध बनाने का मन ना करना भी बीमारी: दंपतियों में दरार ला रही बेमेल यौन इच्छा; इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed