{"_id":"65707c74f9a5be69030f9876","slug":"massive-fire-broke-out-in-an-auto-parts-shop-creating-chaos-in-the-market-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी
Wed, 06 Dec 2023 07:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Dec 2023 07:21 PM IST
सार
ऑटो पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के भैरों बाजार (बेलनगंज) में बुधवार शाम को ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। लपटें देखकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर तीन दमकलें पहुंचीं। पेट्रोलियम पदार्थ होने की वजह से आग बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल करना पड़ा। एक घंटे की मशक्कत के बाद आगू पर काबू पाया जा सका।
भैरों बाजार में गोपाल मार्केट है। इसमें सुनील कुमार अग्रवाल की सुनील ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान है। भूतल पर दुकान है, जबकि प्रथम तल पर गोदाम है। शाम तकरीबन 6 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। यह देखकर कर्मचारी और मालिक ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मोबिल ऑयल और ग्रीस के डिब्बों ने आग पकड़ ली। धुआं और लपटें देखकर आसपास के दुकानदार घबरा गए। आग फैलने का डर सभी को सताने लगा।
सूचना पर 10 मिनट में तीन दमकलों के साथ फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली। एफएसओ संजय प्लेस सोमदत्त सोनकर ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पाद में आग की वजह से फोम का इस्तेमाल किया गया। मालिक ने पूछताछ में यही बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। लाखों का नुकसान हुआ है।