फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire Breaks Out at Sky Tower in Agra Panic in Sanjay Place Fire Tenders Rush to Spot

Agra: संजय प्लेस के स्काई टावर में भीषण आग, व्यापारियों में फैली दहशत; दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

Fri, 17 Apr 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 12:31 PM IST
सार

आगरा के संजय प्लेस स्थित स्काई टावर में कंप्यूटर और लैपटॉप के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि मालिक ने करीब 80 लाख रुपये नुकसान बताया है।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Sky Tower in Agra Panic in Sanjay Place Fire Tenders Rush to Spot
स्काई टावर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत के संजय प्लेस क्षेत्र स्थित स्काई टावर में शुक्रवार दोपहर कंप्यूटर पार्ट्स के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में गोदाम से लपटें निकलती देख मार्केट में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में लाखों के कंप्यूटर पार्ट्स जल गए।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। स्काई टावर में आरके पुरम निवासी हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी की एक्सट्रीम इंफोटेक नाम से कंप्यूटर पार्ट्स और रिपेयरिंग की दुकान है। बिल्डिंग के ऊपरी ब्लॉक में दुकान के ऊपर ही गोदाम है। हरमिंदर ने बताया कि वह दुकान में थे। कर्मचारी ऊपर सामान लेने गया था तो उसने लाइट ऑन की और सामान लेकर नीचे आ गया।
विज्ञापन

 

इसके कुछ देर बाद आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकान का दरवाजा खटखटा कर जानकारी दी। तब तक खिड़की से लपटें बाहर निकलने लगी थीं। कुछ लोगों ने बाइक से फायर स्टेशन पहुंचकर सूचना दी। लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

पानी ने भी किया नुकसान
हरमिंदर ने बताया कि आग लगने से काफी माल जल गया। इसके अलावा आग बुझाने में जो पानी इस्तेमाल हुआ, बचे पार्ट्स उससे खराब हो गए। गोदाम में करीब 80 लाख का माल था।
 

आसपास के दुकानदारों में दहशत
स्काई टावर में भूतल पर दुकानें और दूसरी मंजिल पर लोगों के ऑफिस और गोदाम हैं। कुल मिलाकर 100 के करीब दुकानें हैं। आग लगने के बाद सभी अपनी दुकानों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। लोगों को अपने प्रतिष्ठानों तक आग पहुंचने का डर सताने लगा। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

शाॅर्ट सर्किट होने का शक
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम कुछ मिनटों में पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। - सोमदत्त सोनकर, फायर स्टेशन ऑफिसर, संजय प्लेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed