फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire Break In Farukhi Glass Factory Firozabad

फिरोजाबाद: फारुखी कांच फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच दमकलों ने पाया सात घंटे में काबू

Wed, 31 Mar 2021 05:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 31 Mar 2021 05:54 PM IST
सार

  • 80 लाख रुपये का नुकसान
  • पांच दमकलों ने सात घंटे में पाया आग पर काबू

विज्ञापन
Massive Fire Break In Farukhi Glass Factory Firozabad
फारुखी ग्लास फैक्टरी में लगी आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में नगला भाऊ ढोलपुरा रोड स्थित फारुखी ग्लास फैक्टरी में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त फैक्टरी के अंदर काम हो रहा था। आग की जानकारी होते ही फायर विभाग के साथ फैक्टरी मालिक को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचीं, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग के कर्मचारियों को करीब सात घंटे का समय लग गया। आग लगने के कारण करीब 80 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन


सागर मित्तल और समर मित्तल की नगला भाऊ ढोलपुरा रोड पर फारुखी नाम से ग्लास फैक्टरी है। फैक्टरी के अंदर ही कागज के रोल, कार्टून और पैकिंग का सामान रखने के लिए गोदाम बना हुआ है। बुधवार को फैक्टरी के अंदर काम चल रहा था। तभी शॉर्ट सर्किट से कागज के रोल और कार्टूनों में आग लग गई। आग की लपटों को देख श्रमिक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं गोदाम खुले में होने के कारण हवा के साथ ही आग की लपटें भी फैलने लगीं।
विज्ञापन

खुलासा: बेटा-बेटी ने रची पिता की हत्या की खौफनाक साजिश, मां के बयानों से खुला हत्याकांड
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों ने आग लगने की सूचना फैक्टरी मालिक और फायर विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर फायर विभाग के सीएफओ जसवीर सिंह अग्निशमन वाहन और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही थी। आननफानन शिकोहाबाद से भी दो दमकलों को बुला लिया गया। करीब सात घंटे बीत जाने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, एसडीएम सदर राजेश कुमार के साथ एलआईयू और लाइनपार थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी। 
 

हादसे में करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जबकि फैक्टरी मालिक एक करोड़ रुपये का नुकसान बता रहे हैं। जिसमें दो सौ कागज के रोल भी आग और पानी के कारण खराब हो गए। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉट सर्किट प्रतीत हो रहा है। - जसवीर सिंह, सीएफओ, फायर विभाग फिरोजाबाद।

...तो होता बड़ा हादसा
फायर विभाग के अधिकारियों की माने तो समय से यदि सूचना नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फैक्टरी के दूसरे हिस्से में पैकिंग करा माल भी रखा हुआ था। आग उसको भी अपनी चपेट में ले लेती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed