फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive fire at tent warehouse extinguished with the help of COD personnel.

Agra News: टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग सीओडी कर्मियों की मदद से बुझाई

Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Massive fire at tent warehouse extinguished with the help of COD personnel.
आगरा। डिफेंस कॉलोनी (सदर) में रविवार सुबह एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटें और धुआं उठता देखकर अफरा-तफरी मच गई। धुआं देखकर सीओडी कर्मचारी भी दमकल के साथ पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए। बाद में अग्निशमन विभआग की दमकलें पहुंची। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। लाखों का माल जल गया।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रमोद उपाध्याय के टेंट हाउस का यहां गोदाम बना हुआ है। रविवार सुबह तकरीबन 6:30 बजे गोदाम से लोगों ने लपटें उठती देखीं। आग ने कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास क्षेत्र में लोग रह रहे थे। वह दहशत में आ गए। धुआं दूर से दिख रहा था। पास ही सीओडी का कैंपस है। आग लगने की जानकारी हुई तो जवान भी पहुंच गए। सीओडी के फायर ऑफिसर धनंजय यादव ने बताया कि सूचना पर उन्होंने फायर फाइटिंग टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया था। दो दमकलों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए। बाद में ईदगाह से भी दमकल पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सामान को बाहर निकाला। सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि ढाई घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया। आग लगने का कारण सबमर्सिबल पंप में शॉर्ट सर्किट होने की संभावना है। चिंगारी टेंट के सामान तक पहुंच गई। इससे आग लगी। हालांकि अभी जांच की जा रही है। टेंट गोदाम के पास सीओडी कैंपस होने की वजह से जवान पहुंच गए। उन्होंने समय रहते पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। इस वजह से आग ज्यादा नहीं भड़क सकी। आसपास के भवन भी बच गए।
विज्ञापन


दहशत में आ गए थे लोग
टेंट गोदाम में आग से आसपास के लोग दहशत में आ गए थे। गोदाम के पास कई भवन बने थे। इनमें दुकान और घर थे। इनमें आग फैल जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी मगर दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed