फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mason dies under suspicious circumstances

Agra News: राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Mon, 31 Mar 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mason dies under suspicious circumstances
रमईहार निवासी युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार के रहने वाले राज मिस्त्री की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव फंदे से लटका मिला। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजन की ओर से गांव के कुछ लोगों पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। राज मिस्त्री की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव रमईहार निवासी रोहित कुमार (26) पेशे से राज मिस्त्री थे। मजदूरी कर वह परिवार का भरण पोषण कर रहा थे। रविवार की रात को रोहित का शव घर के पास ही चाचा के मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन ने आरोप लगाय कि गांव के कुछ लोगों रंजिश चल रही थी। वहीं कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक से रोहित का झगड़ा हो गया था। रोहित ने उस युवक की पिटाई कर दी थी। गांव के रहने वाले उक्त लोगों पर ही परिजन ने हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि जिस मकान में शव मिला है। उस मकान की कुंडी बाहर से बंद थी। उधर मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की की सही वजह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


घर से बाहर गई थी पत्नी व अन्य परिजन
रोहित विवाहित था। उसके एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। घटना के समय परिजन व पत्नी सरिता आगरा रिश्तेदारी में गए हुए थे। रोहित घर में अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed