{"_id":"617446cf78af930dd064b2c1","slug":"masked-men-fired-at-the-young-man-who-set-up-a-golgappa-cart-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले युवक पर नकाबपोशों ने की फायरिंग, घर में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले युवक पर नकाबपोशों ने की फायरिंग, घर में घुसकर बचाई जान
Sat, 23 Oct 2021 11:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 11:00 PM IST
सार
वृंदावन के किशोरपुरा क्षेत्र में शनिवार शाम को फायरिंग से दहशत फैल गई। यहां नकाबपोश बदमाशों ने गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले युवक पर गोलियां बरसा दीं। युवक ने पास के घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
जमीन पर बिखरे पड़े गोलगप्पे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के वृंदावन थाना कोतवाली के किशोरपुरा क्षेत्र में शनिवार शाम को गोलगप्पे और चाट का ठेला लगाने वाले युवक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। युवक ने घर में घुसकर जान बचाई। हमलावरों ने युवक की ढकेल भी पलट दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
बताया जाता है कि किशोरपुरा भट्टर भवन के पास रहने वाला मानू गोलगप्पे और चाट का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को मोनू की ढकेल पर कई ग्राहक चाट खा रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश आए और मोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बीचबचाव को आए लोगों को धमकाकर भगाया
बीचबचाव के लिए आए लोगों को तमंचा दिखाकर धमका दिया। इसी दौरान बदमाशों ने मोनू को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते देख मोनू जाने बचाने के लिए घर में घुस गया। जाते हुए बदमाश उसकी ढकेल को भी पलट गए। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कई खाली खोके बरामद किए हैं। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। बता दें कि पिछले दिनों भी कुछ बदमाशों ने इसी क्षेत्र में पानी गांव निवासी दीपक जाट नामक युवक पर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया गया था। इंस्पेक्टर वृंदावन विनय कुमार मिश्रा का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।