{"_id":"61c2aae0ac8eea6e230d6673","slug":"masive-car-accident-three-die-in-firozabad-sirsaganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, मां बेटी सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, मां बेटी सहित तीन की मौत
Wed, 22 Dec 2021 10:04 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:04 AM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि तीनों लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। कार टकराने के बाद सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद कार हादसे में मृत युवती व व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में बुधवार को दर्दनाक हादसा घटित हो गया। कठफोरी पुलिस चौकी के समीप एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार जयपुर से कानपुर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई कार
सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी कठफोरी (बाबा की शाला) के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के उक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रक से टकराने के बाद असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गई। आसपास के लोगों के साथ राहगीर भी मौके पर एकत्रित हो गए। सिरसागंज थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एकत्रित लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आती तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आधार कार्ड से हुई पहचान
मृतकों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हो सकी। आशा देवी (50) पत्नी शिवकरन, हेमा (31) पत्नी सुमित, ललित (29) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी नौबस्ता गल्ला मंडी सागरपुरी चौराहा के रूप में की गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। आशादेवी, हेमा और ललित की मौत की खबर पर परिजन बुधवार दोपहर को जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों द्वारा मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। क्षेत्राधिकारी सिरसागंज कमलेश सिंह का कहना है कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर आने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी को प्रयास किए जाएंगे। शिवकरन सिंह का कहना है कि कार ललित की थी वह खुद चला रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा: ग्रेटर नोएडा से कार लूटकर भागे बदमाश यमुना एक्सप्रेसवे पर दबोचे, एक सिपाही हुआ घायल