फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mashroom

मशरूम की खेती के लिए महिलाओं को मिलेगी ऑनसाइट ट्रेनिंग

Tue, 12 Jan 2021 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
mashroom
मैनपुरी। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए काम किया जा रहा है। इसी के तहत मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया की पहल पर महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्लासरूम प्रशिक्षण के बाद अब उन्हें ऑनसाइट ट्रेनिंग के लिए सिरसागंज ले जाया जाएगा। यहां वे वास्तविक रूप में मशरूम का उत्पादन और उसकी बारीकियों के बारे में जानेंगी।
विज्ञापन

किशनी ब्लॉक के 15 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें किशनी ब्लॉक सभागार में कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक प्रशिक्षण दे चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें वास्तविक रूप से मशरूम के उत्पादन के बारे में जानने के लिए ऑनसाइट ट्रेनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके तहत समूहों की 150 महिलाओं को कृषि विभाग सिरसागंज में हो रहे मशरूम उत्पादन ईकाई के भ्रमण पर ले जाएगा। इसके लिए 15 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। यहां महिलाएं मशरूम उत्पादन को देखने के साथ ही उसकी कटिंग, पैकिंग व अन्य के बारे में भी जानेंगी। कृषि विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। यहां से लौट के आने के बाद महिलाएं मशरूम उत्पादन के लिए काम शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समूहों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
-जय बालाजी स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-श्री गणेशाय नम: स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-ब्रह्मदेव स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-मां वैष्णों स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-बाबा शेषनाग स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-कन्हैया जी स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-गमा देवी स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-भगवान बुद्घ स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-शनिदेव स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-जय बजरंगबली स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-जय भोले बाबा स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-पंचशील स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-मां गौरी स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-जाहरवीर स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
-जय माता दी स्वयं सहायता समूह, कुरसंडा
हाईलाइर्ट्स
-6500 के करीब हैं कुल स्वयं सहायता समूह
-68 हजार के करीब महिलाएं हैं शामिल
-487 हैं ग्राम संगठनों की संख्या
-15 समूहों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
वर्जन
मशरूम उत्पादन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब ऑनसाइट ट्रेनिंग के लिए उन्हें सिरसागंज ले जाया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed