{"_id":"571683fc4f1c1b7d7b8b4cc8","slug":"marry-me-otherwise-i-kill-you","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुझसे शादी कर, वरना जान से मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझसे शादी कर, वरना जान से मार दूंगा
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
छेडछाड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक प्रमुख हास्पिटल में नर्स का काम करने वाली सिरसागंज निवासी युवती के साथ मंगलवार को बाग फरजाना में छेड़छाड़ की गई। मनचले ने उसका रास्ता रोककर धमकी भी दी, कहा, मुझसे शादी कर ले, वरना जान से मार दूंगा। नर्स की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
नर्स ने बताया कि उसने शहर के ही एक इंस्टीट्यूट से नर्सिंग का कोर्स किया है। इसके बाद एक हास्पिटल में थोड़े दिन काम किया। एटा निवासी आरोपी युवक भी वहीं पर काम करता था। वह तभी से उसके पीछे पड़ गया। वहां उससे परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी लेकिन उसने पीछा नहीं छोड़ा।
वह न्यू आगरा क्षेत्र में एक घर में किराए पर रहती है। उसने बताया कि शोहदा अक्सर वहां पहुंच जाता है और शादी करने के लिए दबाव बनाता है। वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। उसकी शिकायत पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार युवक ओमवीर है। उधर, युवती के पिता और भाई भी थाना पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी बहुत दिनों से उसे परेशान कर रहा है।