{"_id":"6862d459cc4d0a17c6024fe9","slug":"married-woman-thrown-out-of-the-house-for-demanding-additional-dowry-case-registered-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-140328-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, केस दर्ज
Mon, 30 Jun 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
करहल। सिरसागंज रोड की रहने वाली विवाहिता गुंजन यादव ने अपने पति, सास और ससुर पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का केस दर्ज करवाया है।
करहल थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी शादी अहिंसा कॉलोनी निवासी ऋषि उर्फ़ अंशुल के साथ 2021 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति ऋषि, सास बबीता व ससुर फ़ौजपाल सिंह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
गुंजन ने आरोप लगाया है कि 26 जून की रात में पति, सास और ससुर ने उसे कमरे में बंद करके मारा-पीटा और उसका समस्त स्त्रीधन छीनकर उसे और उसकी तीन साल की बेटी को सैफई बाईपास मार्ग पर छोड़कर चले गए। कहा कि वह अपने घर से क्रेटा कार लेकर ही वापस आए, अगर बिना कार के आई तो जान से मार देंगे। करहल इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर पर केस दर्ज कर लिया है।