{"_id":"6a0b7e5dc039bc74790d1d91","slug":"married-woman-murdered-for-not-fulfilling-demand-of-car-and-ac-husband-and-mother-in-law-arrested-agra-news-c-25-1-agr1008-1063229-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के पांच माह बाद मौत: विवाहिता ने पति के लिए रखा था वट सावित्री मौत, फिर इस हाल में मिली लाश; कांप गया भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के पांच माह बाद मौत: विवाहिता ने पति के लिए रखा था वट सावित्री मौत, फिर इस हाल में मिली लाश; कांप गया भाई
Tue, 19 May 2026 07:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 May 2026 07:43 AM IST
सार
आगरा के बासौनी क्षेत्र में वट सावित्री का उपहार देने पहुंचे भाई को बहन गुंजन का शव घर में फंदे पर लटका मिला। दहेज में कार और एसी की मांग को लेकर उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के बासौनी के खरगपुरा गांव में 15 मई को वट सावित्री का उपहार देने गए फरैरा गांव के सनी को बहन गुंजन का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था, दरवाजे पर ताला लगा था। सोमवार को बासौनी पुलिस ने भदरौली रोड से विवाहिता की हत्या में पति दिलीप शर्मा एवं सास चंद्रकांता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बासौनी के खरगपुरा गांव के दिलीप शर्मा की शादी बाह के फरैरा गांव की गुंजन के साथ 11 दिसंबर 2025 को हुई थी। आरोप है कि शादी के महज 5 महीने में मौत को गले लगाने वाली विवाहिता के ससुराली दहेज में कार एवं एसी की मांग कर उत्पीड़न कर रहे थे। 15 मई को वट सावित्री व्रत का उपहार देने के लिए खरगपुरा पहुंचे भाई सनी को गुंजन का शव फंदे पर लटका मिला था।
फरैरा निवासी गुंजन के पिता चंद्रभान ने अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और एसी की मांग पूरी न होने पर पति दिलीप शर्मा, सास चंद्रकांता, कचौरा रोड, जैतपुर के ननदोई विवेक कुमार, ननद कल्पना, उसके ससुर राकेश कुमार उर्फ पप्पू के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसओ बासौनी ने बताया कि दहेज हत्या में पति दिलीप शर्मा एवं सास चंद्रकांता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।